Home » Agriculture » टिहरी जिले के प्रताप नगर विकासखंड की ओण पट्टी के दो दर्जन से अधिक गांवों में कल से धान की कटाई – मंडाई की धूम मची है।

टिहरी जिले के प्रताप नगर विकासखंड की ओण पट्टी के दो दर्जन से अधिक गांवों में कल से धान की कटाई – मंडाई की धूम मची है।

टिहरी जिले के प्रताप नगर विकासखंड की ओण पट्टी के दो दर्जन से अधिक गांवों में कल से धान की कटाई – मंडाई की धूम मची है। उत्सव सा माहौल है। शुरू के दिन को कौंळी या लवार्त – मंड्वार्त भी कहा जाता है। पूरी पट्टी में 9 गते असूज धान कटाई और मंडाई शुरू करने का दिन निर्धारित होता है और फिर अगले कुछ दिन तक चलता रहता है।

रोपाई का भी दिन 9 गते आसाढ़ निर्धारित होता है और इस तरह रोपाई से ठीक 3 महीने में धान की फसल पक जाती है। जिनकी कम खेती है एक दिन में निपटा देते हैं। जिनकी अधिक है, कुछ दिनों तक चलती रहती है। ग्रामीण अपने आराध्य भूम्याळ देवता ओणेश्वर से अनुमति लेकर कटाई – मंडाई शुरू करते हैं।

यह भी पढ़िये :-  सतपुतिया !आम भाषा में तोरई या झींगी भी लोग कहते हैं!

इस बार बारिश भी ठीक-ठाक रही तो धान की फसल भी ठीक-ठाक ही हुई है। अच्छी बात यह भी रही कि धान कटाई के पहले दिन कल से लेकर आज तक मौसम साफ बना हुआ है।

ओण पट्टी लंबगांव से प्रताप नगर के बीच करीब 15 किलोमीटर में फैली है। करीब 30 गांव है। सिंचित भूमि सीमित ही है। छोटी जलधाराओं से निकाली गई छोटी छोटी नहरें हैं। कोई बड़ा गाड गधेरा भी नहीं है। जलकुर नदी काफी निचली घाटी में बहती है। असिंचित भूमि में धान प्रायः नहीं उगाया जाता।

आस – पास के शहर – कस्बों में नौकरी या रोजगार करने वाले लोग भी धान कटाई – मंडाई के इस काम में हाथ बंटाने गांव पहुंचे हैं। गांवों में रौनक कुछ बढ़ गई है। कुछ इसी उत्साह से रोपाई भी लगाई जाती है।

यह भी पढ़िये :-  उत्तराखंड के IT प्रोफेशनल नवीन पटवाल ने गुच्छी मशरूम की व्यावसायिक खेती को सफलतापूर्वक अंजाम दिया

Related posts:

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की शान - शामा और लीती में किवी उत्पादन की नई मिसाल। Pride of Bageshwar di...

Agriculture

घड़े जैसा दिखने वाला ये चीज है 'कोडोंग' यह धान भंडारण का नेचुरल बुलेटप्रूफ कवच है।

Agriculture

सतपुतिया !आम भाषा में तोरई या झींगी भी लोग कहते हैं!

Agriculture

फिर आ गया अशोज का महिना! जिसका हर पहाड़ी को इंतजार रहता !

Agriculture

चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक मालई के आर्मी रिटायर्ड श्री विनोद रावत ने बागवानी के क्षेत्र में अनूठी म...

Agriculture

नेपाली नींबू - यह कागजी नींबू की ही उत्कृष्ट प्रजाति है जो नेपाली नींबू के नाम से जाना जाता है Nepal...

Agriculture

स्वरोजगार:पौड़ी जिले के बीरोंखाल के श्री दीनदयाल बिष्ट ने अपने बगीचे में लगभग दो सौ पेड़ कीवी लगा डाले...

Agriculture

लैंटाना की झड़ी जो मच्छरों को प्रतिकर्षित और कीट नाशक का काम भी करती है।

Agriculture

पहले पेड़ बचाने के लिए जवानी खपाई, अब बीज बचाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। टिहरी गढ़वाल के विजय ...

Agriculture

About

नमस्कार दोस्तों ! 🙏 में अजय गौड़ 🙋 (ऐड्मिन मेरुमुलुक.कॉम) आपका हार्दिक स्वागत 🙏 करता हूँ हमारे इस अनलाइन पहाड़ी 🗻पोर्टल💻पर। इस वेब पोर्टल को बनाने का मुख्य उद्देश्य 🧏🏼‍♀️ अपने गढ़ समाज को एक साथ जोड़ना 🫶🏽 तथा सभी गढ़ वासियों चाहे वह उत्तराखंड 🏔 मे रह रहा हो या परदेस 🌉 मे रह रहा हो सभी के विचारों और प्रश्नों/उत्तरों 🌀को एक दूसरे तक पहुचना 📶 और अपने गढ़वाली और कुमाऊनी संस्कृति 🕉 को बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.